7 नवंबर 2014 - 20:34
नाईजेरिया में बोको हराम ने 21 नागरिकों को मार डाला।

नाईजीरिया के एक सांसद का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में तकफीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के आतंकवादियों ने 21 नागरिकों को मौत की घाट उतार दिया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार नाईजीरिया के एक सांसद का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में तकफीरी आतंकवादी गुट बोको हराम के आतंकवादियों ने 21 नागरिकों को मौत की घाट उतार दिया है।
गुरुवार को मीना माजी लोन ने बताया कि देश के संकट त्रस्त पूर्वोत्तर प्रांत बॉर्न के मालम फ़्तवरी शहर में बुधवार को यह घटना घटी।
बोको हराम के आतंकवादियों ने मालम फ़्तवरी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन प्रतिरोध ने शुरू में उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।
नाईजीरिया के सांसद के अनुसार, सैनिकों ने आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और सोचा कि अब वह क्षेत्र से जा चुके हैं, लेकिन आतंकवादी अधिक लड़ाकों और हथियारों के साथ वापस लौटे और उन्होंने शहर पर फिर से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादी सैनिकों पर भारी पड़ गए और उन्होंने शहर में दाखिल होकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके परिणाम स्वरूप 21 नागरिक मारे गए।
बोको हराम तकफ़ीरी विचार रखने वाला एक आतंकवादी समूह है जो महाद्वीपीय अफ्रीका के देश नाईजेरिया में सक्रिय है और नाईजेरिया सरकार को गिराकर वहां तथाकथित खिलाफत स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं।